फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो नए गेहूं क्रय केंद्र खोले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। गोपीगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति द्वारा रोही और अकोढ़ा में रविवार को दो नए गेहूं क्रय केंद्र खोए गए। पिलखुना सहकारी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष छोटेलाल शुक्ल ने क्रय केंद्रों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

किसानों के समक्ष गेहूं बेचनी की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने रोही में क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया था। इस पर गोपीगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति द्वारा रोही और अकोढ़ा में क्रय केंद्र खोले गए। साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर होने के चलते अकोढ़ा में राकेश सिंह के मकान में क्रय केंद्र खोला गया है। इस मौके पर ज्ञानपुर सहायक विकास अधिकारी, शिव भगवान द्विवेदी, गोपीगंज सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें