फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोनिया घाट पुल के लिए शासन ने दिए 11 करोड़ 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा नदी पर कोनिया-सलारपुर में निर्माणाधीन कोनिया घाट पुल के लिए शासन ने 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। साथ ही, बौलिया-लहरतारा से फुलवरिया-सेंट्रल जेल मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के लिए भी 12.82 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। शासन से धनराशि जारी होने के बाद अब इन कार्यों के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

इन दोनों निर्माणाधीन परियोजनाओं के अलावा जनपद न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन कक्षों के लिए भी शासन ने बजट जारी कर दिया है। जनपद न्यायालय में 28 करोड़ 70 लाख रुपये से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सीएंडडीएस की ओर से यह काम कराया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से चार करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। उच्चाधिकारियों के मुताबिक कुछ अन्य परियोजनाओं के लिए भी आगामी सप्ताह में बजट जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें