फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक पूरे न होने पर खत्म होगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आकर 13 स्कूली बच्चों की मौत की घटना को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने डीघ के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी कि मानक पूर्ण न करने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इस दौरान चकसहाब में एक अवैध विद्यालय को बंद कराया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व कुशीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार को डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा उसी क्रम में सागर रायपुर, जंगीगंज में करीब 10 विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रबंधकों को निर्देश दिया कि स्कूल में सिर्फ बस और वैन से ही बच्चों को लाया जाए। जांच के दौरान अगर टैंपो, आटो, मैक्सिमो जैसे वाहनों में बच्चों को ढोते पाया गया तो उक्त संस्थान की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी। सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चकसहाब स्थित पाईनियर पब्लिक स्कूल को बंद कराया। उक्त विद्यालय बिना मान्यता के संचालित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें