फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कार्यों की सांसद और डीएम ने देखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने रविवार को सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ और गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए हो रहे कार्यों का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था से काम को तेजी से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्रालय की ओर से दोनों मंदिरों को विकास के लिए एक करोड़ 30 लाख मिला है। तत्कालीन डीएम विशाख जी ने दोनो मंदिरों के विकास का काम शुरू करा दिया है। हरियाणा की एक कार्यदायी संस्था निर्माण का कार्य देख रही है। रविवार को शाम करीब चार बजे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां निर्माण कार्यों को देखा और संस्था को निर्देशित किया। इसके बाद बड़े शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ने विधिवत दर्शन पूजन किया। डीएम ने कहा कि मंदिर को धार्मिक मानचित्र मे पर्यटन की दृष्टिकोण से शामिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं रहेगा। इस मौके पर सासंद प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष हौसिला पाठक, सुनील मिश्रा , बिंदेश गुप्ता, अश्वनि अग्रवाल, अभिनव पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें