फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता बरतें, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को भदोही तहसील और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वादकारियों और फरियादियों की समस्याओं का संज्ञान लिया वहीं साफ-सफाई पर भी जोर दिया। न्यायालयों में राजस्व संबंधी मुकदमों का निस्तारण समय सीमा में करने की बात कही। यह भी कहा कि पादर्शिता का विशेष ध्यान दें। वरासत दर्ज करने से पहले सर्वे कर लिया जाए। कोतवाली में लावारिस वाहनों की नीलामी कराने के पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अपराह्न एक बजे तहसील पहुंचे और कार्यालयों व न्यायालयों का जायजा लिया। कार्यरत कर्मियों की पटल वार जानकारी प्राप्त की और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। लंबित मुकदमों की फाइल देख कर प्राथमिकता तय कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा वरासत संबंधी मामलों के रैंडम सर्वे जरूर कराएं। और समय सीमा का ध्यान रखें। जाति/आयु/निवास प्रमाण पत्रों के मामले प्राथमिकता से निबटाएं। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और परिसर में कई वर्षों से पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी करने का निर्देश दिए। बंदीगृह, शस्त्रागार, बैरक, आगंतुक कक्ष में व्यवस्था देखने के साथ अभिलेखों की जांच की। इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें