फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचगंगा घाट पर युवक की गोली मार कर हत्या 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचगंगा घाट पर शुक्रवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। होली खेलने के बाद शाम छह बजे युवक घर से निकला था। वह अपने दोस्तों के साथ घाट पर मौजूद था। अचानक किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसे गोली मार दी गई। इसके बाद अन्य युवक वहां से भाग गए। पेट में गोली लगने से मौत हुई। सूचना पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजमंदिर (गाय घाट) निवासी भैया लाल यादव के तीन पुत्रों अमित, बाबू और मनोज में मनोज (35) छोटा था। होली के दिन रंग खेलने के बाद वह शाम को घर से निकला था। पंचगंगा घाट पर मनोज को गोली लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठा कर मंडलीय अस्पताल ले गये, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि घटना का कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि मनोज के साथ घटना के वक्त दो युवक मौजूद थे। मौके पर ही कोई विवाद हुआ जिसके बाद गोली मारी गई। पुलिस मनोज के कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चौक पुलिस ने मनोज को कुछ दिनों पूर्व एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल भेज था। बीते 28 फरवरी को वह जेल से छूटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें