सुरियावां। होली के मद्देनजर सोमवार को क्राइम ब्रांच, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सुरियावां और दुर्गागंज थानाक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर व्यापक पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह, सुरियावां एसओ सत्येंद्र यादव और आबकारी अधिकारी आरपी चौहान ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कई ईंट-भट्ठों संग चिह्नित स्थानों पर छापेमारी के दौरान वृहद स्तर पर अवैध शराब मिली। अचानक हुई छापेमारी से शराब माफिया में खलबली मच गई। बता दें कि होली पर शराब की खपत बढ़ने के कारण कुछ शराब माफिया दूसरे प्रांतों से जहरीली शराब की खेप मंगाकर औने-पौने दाम पर बेचते हैं। गरीब तबके के लोग सस्ता होने पर इसे खरीदकर पी लेते हैं, जिससे उनके जान पर बन आती है।