फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने पूर्वांचल में बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले कई दिनों से तेज धूप और ठंड कम होने के बाद बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते एक बार फिर पूर्वांचल ठंड की चपेट में है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकलने और सर्द हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। इसके चलते पारा भी सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जगह-जगह बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में एक-दो दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। कोल्ड फ्रंट का असर कम से कम दो दिन तक रहेगा। बादल छंटने के बाद गलन के साथ कोहरे का भी असर बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें