फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरगोवर्धन के कायाकल्प की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन को पर्यटन के नक्शे पर तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। संत रविदास जयंती समारोह के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्संग के मंच से सीर के विकास का आश्वासन दिया था। इसी के मद्देनजर शनिवार को राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर के ट्रस्टी के एन सरोवा से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

शनिवार को मंदिर क्षेत्र में पहुंचे मंत्री ने मंदिर क्षेत्र का जायजा लिया। इसके साथ ही संत रविदास मंदिर के ट्रस्टी के साथ बैठक के दौरान मंदिर के विकास कार्यों और विस्तारीकरण पर चर्चा की। एक घंटे तक चली बैठक में कई बिंदुओं पर बातचीत हुई। ट्रस्टी के एन सरोवा ने कहा कि इसके विकास के प्रस्ताव की तैयारी के लिए पंजाब के संत रविदास मंदिर के ट्रस्टियों को भी शामिल करें। मंदिर के विकास प्रस्ताव की तैयारी के लिए 11 फरवरी को दोबारा बैठक पर सहमति बनी। इसदौरान राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें