फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की बस शाहपुर में पलटी, दर्जनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर ( वाराणसी)। अहमदनगर पुणे से पांचों धाम तीर्थ यात्रा पर निकली बस चौबेपुर में शाहपुर गांव के सामने कोहरे के कारण रविवार की भोर साढ़े पांच बजे पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर शाहपुर के मोनू, सोनू, दीपक तीनों भाइयों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर घंटों मशक्कत के के बाद 40 लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह सहयोगियों के साथ 20 घायलों को चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। पांच लोगों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। इस दौरान वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लग गया। क्रेन से बस को हटवाया गया तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

तीर्थयात्रा पर निकले तीर्थयात्री इलाहाबाद और वाराणसी में दर्शन पूजन के बाद गोरखपुर जा रहे थे। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके चलते सड़क के दोनों किनारे पर गड्ढा खोदा गया है। कोहरे के कारण बस गड्ढे में पलट गई। बस ड्राइवर सिंधु नाथ गोप ने बताया 40 यात्री पांचों धाम तीर्थ यात्रा पर सात जनवरी को निकले थे। इलाहाबाद के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन कर रविवार की भोर साढ़े चार बजे गोरखपुर के लिए जा रहे थे। कोहरा बहुत तेज था। सड़क किनारे गड्ढे थे। बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने यात्रियों को जब बाहर निकालना शुरू किया तो नक्सलियों के भय से यात्री बाहर नहीं निकल रहे थे। वहीं इलाज के बाद अस्पताल से लौटे तीर्थ यात्रियों ने बताया अब यात्रा खत्म कर वापस लौट जाएंगे। घटना के बाद चार सरकारी एंबुलेंस से पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव कराया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें