फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुर रहे कल्पवासियों ने सुनाया दुखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। जिलाधिकारी विशाख जी ने सेमराध नाथ धाम में चल रहे कल्पवास माघ मेले का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मेला स्थल पर बैठक कर अफसरों को व्यवस्था को लेकर कड़ी चेतावनी दी। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अलाव की व्यवस्था न करने पर वन विभाग को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराधनाथ में हर साल कल्पवास मेला लगता है। जिला प्रशासन की देखरेख में ज्यादातर व्यवस्थाएं मेलास्थल पर की जाती है। डीएम विशाख जी के निर्देश के बाद भी मेलास्थल पर अब भी कई समस्याएं कल्पवासियों के लिए मुसीबत बनी है। उसी का जायजा लेने रविवार को डीएम मेलास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम ज्ञानपुर और वन विभाग को निर्देश दिया कि शीतलहरी के मद्देनजर अलाव जलाया जाए। अभियंता बिजली विभाग से कहा कि मेले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। स्थानीय एवं बाहरी लोगों के आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए लोक निर्माण विभाग को मार्गों को सही कराने के लिए कहा। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि मेला स्थल पर कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के स्नान के लिए वैकल्पिक स्नानगृह और शौचालय की व्यवस्था करने को कहा। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ और एसडीएम को निर्देशित किया। सीएमओ को निर्देश दिया कि चिकित्सकों का एक सचल दल मेला अवधि तक मेले में कैंप लगाए। जल निगम के अभियंता से कहा कि मेले में जो हैंडपंप लगे हैं उसकी निगरानी बराबर होती रहे। प्रमुख स्नान पर्वो पर अधिकारी अपने दायित्वों का विशेष रूप से निवर्हन करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित विभाग के अफसरों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसपी सचिंद्र पटेल, एसडीएम आशीष कुमार, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीओ रामकरन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें