फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजला का अपहृत बीडीसी थाने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)। भदोही ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रहे घमासान में शह-मात का खेल जारी है। दो दिन पहले गायब हुआ बिजला का बीडीसी भी शुक्रवार को लौट आया। औराई थाने पर पहुंचे बीडीसी ने थानाध्यक्ष और एसपी को शपथ पत्र देकर उसने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गया था। बसी बीच घबराहट में पत्नी ने भदोही ब्लॉक प्रमुख विकास यादव समेत तीन के खिलाफ अपहरण की तहरीर दे दी थी। ब्लाक प्रमुख से मेरा कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

भदोही प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव की तिथि तय होने के बाद से जिले का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 31 दिसंबर को भदोही के दुलमदासपुर के बीडीसी शेषमणि के गायब होने के बाद उसकी पत्नी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि अगले ही दिन वह सपा नेताओं के साथ वह एसपी कार्यालय पहुंच गया। इसी तरह गुरुवार को औराई थाना क्षेत्र के आशापुर बिजला के बीडीसी सहदेव चौहान की पत्नी ने पति के अपहरण में भदोही प्रमुख विकास यादव, लीलाधरपुर के प्रधान ईश्वरचंद्र समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया। शुक्रवार को बीडीसी सहदेव चौहान भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव संग एसपी कार्यालय और औराई थाने पर पहुंचकर शपथ पत्र दिया, जिसमें कहा कि वह बिजली विभाग के ठेकेदार राकेश तिवारी के अधीन काम करता हूं। सेमराध में काम के सिलसिले में तीन दिन रुकना पड़ा। उसी दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह के पति प्रशांत सिंह ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर मुकदमा दर्ज कराया। सीओ औराई पवन कुमार ने बताया कि बीडीसी के शपथपत्र के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें