फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में मुलायम और ग्रीको रोमन में अजय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने दांव-पेच से प्रतिद्वंदियों को चित कर दिया। रविवार को संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महिला और पुरुष पहलवानों को सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में 40 किलोग्राम में सिगरा की शुशी ने सिगरा की मान्या मिश्रा को, 43 किलोग्राम में रजवाड़ी की अंशु यादव ने सिगरा स्टेडियम की अंजली सिंह को, 46 किलोग्राम में सिगरा स्टेडियम की वसुंधरा ने सिगरा की किरण को पटखनी दी।
विज्ञापन

वहीं 49 किलोग्राम में तानिया गुप्ता, 53 किलोग्राम में अपेक्षा सिंह, 57 किलोग्राम में अंजली जायसवाल, 61 किलोग्राम में सिगरा स्टेडियम की ज्योत्सना मिश्रा को प्रथम स्थान मिला। बालक वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले के 45 किलोग्राम में गया सेठ के मोहित यादव, 48 किलोग्राम में जितेंद्र यादव, 51 किलोग्राम में गोलू यादव, 55 किलोग्राम में राजू यादव,57 किलोग्राम में विकास, 65 किलोग्राम में सतीश, 71 किलोग्राम में गोविंद यादव, 80 किलोग्राम में अजीत, 92 किलोग्राम में गोविंद, 110 किलोग्राम में मुलायम यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ग्रीको रोमन में 45 किलोग्राम में विष्णु यादव, 48 किलोग्राम में शिवनाथ यादव, 51 किलोग्राम में पंकज यादव, 55 किलोग्राम अमित यादव, 60 किलोग्राम में मनीष यादव, 65 किलोग्राम में अनिल यादव, 72 किलोग्राम में अमित कुमार, 80 किलोग्राम में दिव्यांश सिंह, 92 किलो में शिवसेवक यादव और 110 किलोग्राम में अजय यादव को प्रथम स्थान मिला।
खेल विभाग एवं कुश्ती संघ के समन्वय में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आनंद मोहन यादव थे। इस मौके पर रवींद्र कालिया, अखिलेश यादव, राजू यादव, अरविंद यादव, बबली यादव संजय यादव, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम कुमार मिश्रा, जिला कुश्ती संघ के महासचिव पंडित बलराम मिश्रा, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी, जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अजय सिंह, अर्जुन प्रसाद यादव, मनोहर पहलवान, सेवक पहलवान एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एस एस मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनोद यादव, रामनरेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरखनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें