फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़े 4770, पास हुए 423

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेना में भर्ती होने के लिए सोमवार को रणबांकुरे स्टेडियम में बलिया जिले की रसड़ा तहसील के युवकों ने दमखम दिखाया। सुबह सात बजे से शुरू हुई दौड़ साढ़े ग्यारह बजे तक चली। दौड़ में कुल 4770 युवकों ने दौड़ लगाई, जिनमें 423 अभ्यर्थी सफल हो पाए। अब इन्हें अन्य शारीरिक परीक्षाएं, मेडिकल और लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद ये सैनिक बनकर देश की सेवा कर पाएंगे। मंगलवार को भी बलिया जिले के ही भर्ती होगी।
विज्ञापन

रसड़ा तहसील के 8951 युवकों ने सेना भर्ती में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 5216 अभ्यर्थी सोमवार को भर्ती में शामिल होने पहुंचे। 446 अभ्यर्थी लंबाई कम होने की वजह से दौड़ के पहले ही बाहर कर दिए गए। फिर जो अभ्यर्थी बचे, उनकी दौड़ तीन-तीन सौ के ग्रुप में कराई गई। चार सौ मीटर मैदान के चार चक्कर लगाने थे। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से 18 बार दौड़ कराई गई। इसमें कुल 423 युवक तय समय में दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले चरण में प्रवेश पा लिया। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि आधार कार्ड न होने की वजह से करीब सौ युवकों को भर्ती में शामिल नहीं होने दिया गया। मंगलवार को बलिया जिले की बेल्थरा रोड, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया तहसील के 8727 युवकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें