फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चुराने वाले दो दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रक चुराकर उसके पार्ट्स बाजार में कबाड़ी को बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को रोहनिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली से चोरी किए गए ट्रक को मां शांति पार्किंग यार्ड नारायनपुर, मिर्जापुर में खड़ा किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रोहनिया क्षितिज त्रिपाठी ने ट्रक के कुछ पार्ट्स यार्ड मालिक की निशानदेही पर कबाड़ी मार्केट चौकाघाट से बरामद किया। मौके से रूपेंद्र सिंह व प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने मंगलवार को आरोपियों को अपने कार्यालय में मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मनीष श्रीवास्तव जो सीजर का काम करते हैं तथा इनका एमडी एसोशिएट के नाम से फर्म है। लोन वाले वाहनों को मनीष श्रीवास्तव और इनके सहयोगी द्वारा सीज कर विभिन्न यार्डों में खड़ी करते हैं। वाहन स्वामी से संपर्क न होने की दशा में गाड़ियों को कटवा कर बेच दिया जाता था। सीजर की आड़ में ये लोग बाहर की गाड़ियां जो अवैध सामग्री लेकर आती थी उन्हें पकड़ लेते थे। इन वाहनों का चालक अवैध समान होने के कारण भाग जाते थे। उन गाड़ियों के माल को बेच कर गाड़ियों को कटवा कर बेच दिया जाता था। ये सभी अवैध कार्य का संचालन मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया जाता है। अभियुक्त मनीष श्रीवास्तव को अपना लीडर मानते हैं। उनके पास से ट्रक का इंजन, ट्रक के छह टायर, छह रिम, कमानी चार, आदि सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें