वाराणसी। सरकार द्वारा नासिक में प्याज के निर्यात पर रोक लगाने का असर स्थानीय मंडियों में दिखने लगा है। देसावर से आ रही प्याज पर प्रति किलो तीन से पांच रुपये तक कमी आई है। आढ़ती डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा ने बताया कि अच्छी आवक के चलते प्याज के दाम में और भी नरमी आएगी।
पिछले कुछ दिनों से नासिक में प्याज के दाम में लगातार तेजी बनी हुई थी। बाद में सरकार ने निर्यात पर रोक लगा दी तो दाम में गिरावट शुरू हो गई है। मंडी में 45 रुपये किलो में बिक रहे प्याज में तीन से पांच रुपये तक की गिरावट आई है। नासिक से अच्छी आवक की वजह से आढ़ती का अंदाजा है कि अभी रेट और भी नीचे आएंगे। वहीं टमाटर को लेकर भी अच्छी खबर है। सोनभद्र से टमाटर की खेप पहुंच रही है। इसके चलते मंडी में 40 से 50 रुपये किलो पहुंच चका टमाटर का दाम 30 रुपये से भी नीचे आ गया है। फुटकर मंडी में भी इसका असर दिखने लगा है। अभी प्याज और टमाटर के दाम और भी नीचे आने उम्मीद जताई जा रही है।