फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली के खिलाफ परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर हिंदुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं को आहत करने के आरोप में सोमवार को फिल्म ‘पद्मावती’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम की कोर्ट में परिवाद दर्ज कर लिया गया। परिवादी अधिवक्ता कमलेश कुमार त्रिपाठी का बयान दर्ज करने के लिए अदालत ने 16 दिसंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

शिवपुर क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी परिवादी अधिवक्ता कमलेश कुमार त्रिपाठी ने फिल्म पद्मावती के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल करते हुए उन पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था। कहा था कि आरोपी संजय लीला भंसाली मनोरंजन कारोबारी हैं। व्यक्तिगत धनार्जन और प्रचार-प्रसार के लोभ में उन्होंने देवी रूप में पूजित रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों से खिलवाड़ किया है। जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को देख करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। फिल्म के जरिए जनभावना को भड़काने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें