फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय अब 12 मंजिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय आने वाले दिनों में बहुमंजिली इमारत के रूप में नजर आएगा। इसे 12 मंजिला बनाने की तैयारी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर इसके लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। इसके डिजाइन और डीपीआर की जिम्मेदारी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) को सौंपी गई है। 12 मंजिले नगर निगम मुख्यालय की शुरुआती चार तल पर कार्यालय और अन्य विभागीय प्रायोजनों के लिए होंगे जबकि बाकी आठ मंजिल व्यावसायिक इस्तेमाल के नजरिए से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

निगम के उच्चाधिकारियों के मुताबिक यह इमारत पूरी तरह अत्याधुनिक होगी। जिसमें नगर निगम के हाईटेक कार्यालय होंगे। व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए जिन आठ मंजिलों को दिया जाएगा, वहां अत्याधुनिक शोरूम, प्रदर्शनी हॉल सहित अन्य उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी। मल्टीस्टोरी पार्किंग, रेस्टोरेंट आदि होेंगे। इनके जरिए निगम को अतिरिक्त आय होगी। साथ ही, बहुमंजिली इमारत की मरम्मत और रखरखाव के लिए किसी दूसरे स्रोत पर निर्भर नहीं होना होगा।
गौरतलब है कि जापान सरकार के सहयोग से नगर निगम प्रेक्षागृह की जगह भव्य कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए पुराने भवन को तोड़ने का काम जारी है। भारत-जापान मैत्री के प्रतीक के तौर पर यह कन्वेंशन सेंटर विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा। अब नगर निगम के मुख्य भवन की भी तस्वीर बदलने की तैयारी है। अभी नगर निगम तीन मंजिला है। इसे तोड़कर अब नए सिरे से बनाया जाएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि नए मुख्यालय भवन पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह धनराशि घट-बढ़ भी सकती है। एनबीसीसी इसकी डिजाइन और डीपीआर तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें