फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर युवक के हैंडबैग में मिले कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर बाद उस समय अफरातफरी मच गई जब एक यात्री के हैंडबैग से .32 बोर के चार कारतूस मिले। युवक द्वारा उचित कागजात (लाइसेंस) न दिखाए जाने पर उसे सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कारतूस के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर बाद 3:30 बजे एयर इंडिया के विमान से शारजाह जाने के लिए आजमगढ़ निवासी एजाज अबरार ने एयरपोर्ट पर चेकइन किया। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जाने के लिए उसने एक्स-रे मशीन में अपना हैंडबैग डाला। एक्स-रे में सीआईएसएफ कर्मियों को बैग में चार कारतूस दिखे। इस पर सीआईएसएफ ने युवक को रोक कर उससे पूछताछ की। कारतूस के बारे में मुकम्मल जानकारी न दे पाने और कोई दस्तावेज (लाइसेंस) न दिखा पाने के कारण युवक को हिरासत में ले लिया गया। फिर उसे फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके बैग में कारतूस कहां से आए, उसे जानकारी नहीं है। उसका कहना था कि किसी ने उसे फंसाने के लिए बैग में कारतूस रख दिए। इस घटना के चलते युवक को यात्रा रद्द करनी पड़ी। सच जानने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें