फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के नाम पर थमाया जा रहा है किसानों को झुनझुना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। हल्दिया गैस पाइप लाइन योजना में भूमि का मुआवजा सर्किल रेट व पाइप लाइन डालने में क्षतिग्रस्त मुआवजा लागत रेट से कम दिए जाने से नाराज किसान लामबंद हो गए हैं। किसानों ने ने रविवार को घोघली गांव में स्थित पाइप लाइन स्थल पर किसान पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन

किसान पंचायत के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि बिना मुआवजा दिए मनमाने ढंग से जमीन लेने पर वह किसानों के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि गेल जिस तरह सत्ता का रौब किसानों के ऊपर दिखा रही है। वह कत्तई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। किसान भूमि अधिग्रहण कानून के तहत ही अपनी जमीन देंगे।
वही किसानों ने पंचायत में आरोप लगाया कि इलाहाबाद से हल्दिया तक बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन में किसानों की फसल को रौंदकर खुदाई की जा रही है। किसानों को मुआवजे के नाम पर झुनझुना थमाया जा रहा है। सर्किल रेट का 40 फ ीसदी देने की बात की जा रही है। वहीं पाइप लाइन बिछाई जा रही है लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। दो घंटे तक चली पंचायत में घोघरी, भानपुर, राजपुर, बरबसपुर, चमरू समेत कई गांवों के किसान उपस्थित रहे। किसान पंचायत को श्रीप्रकाश सिंह, रामसनेही पांडेय, विवेक सिंह रिंकू, नीतीश पांडेय, कमलेश, गुलाब, पप्पू यादव, संतोष यादव, नरेंद्र गिरी, सुरेश पटेल समेत अनेक किसानों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें