वाराणसी। मौसम में आए बदलाव की वजह से कई तरह की त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे समय में महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। गुरुवार को जानी मानी एरोमाथेरेपिस्ट डॉ. ब्लास्म कोच्चर ने कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने महिलाओं को स्किन और हेयर ट्रीटमेंट के बारे में बताया।
कार्यशाला में उन्होंने महिलाओं को बताया कि अरोमा थिरेपी किस तरह से रोगों से मुक्ति प्रदान करती है, जिससे मन शरीर और आत्मा को सुकून मिलता है। इस दौरान एडवांस एकभने फेशियल, वीनस फेशियल, बालों को झड़ने से बचाने के साथ ही बालों को सजाने की डिजाइनों से सुंदरता के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले पत्रकारवार्ता में डॉ. कोच्चर ने बताया कि अरोमाथेरेपी मसाज शरीर को सुकून देती है और इसका लाभ शरीर के सभी अंगों में मिलता है। कार्यक्रम में गोरखपुर, बनारस, आजमगढ़, बलिया, इलाहाबाद आदि से आई ब्युटीशियन का कोर्स चलाने वाली महिलाएं मौजूद रहे।