वाराणसी। माखन चोरी करते लल्ला, माँ यशोदा को ब्रह्मांड का दर्शन कराते कान्हा, कंस का वध तो कहीं उपदेश देते भगवान श्री कृष्ण और गोपियों संग नृत्य एवं रास रचाते श्री कृष्ण। संस्कार भारती डीरेका द्वारा आयोजित श्री कृष्ण स्वरुप सज्जा प्रत्योगिता का आयोजन रविवार को डीरेका के शिव काली मंदिर के प्रांगण में हुआ। लल्ला वर्ग जिसमें 45 बच्चों ने कृष्ण भगवान की मइया मोरी मैं नहीं माखन खायो तथा पूतना का वध कर भगवान श्री कृष्ण का दर्शन कराया। कान्हा वर्ग में 70 बच्चों ने नाग नथैया व गोवर्धन पर्वत की लीला की इसमें 3 वर्ष से अधिक व 6 वर्ष से कम के कान्हा ने दर्शन दिए । कृष्णा वर्ग मे सबसे अधिक 80 प्रतियोगी मे भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथि मनोज कुमार, मुख्य यांत्रिक अभियंता डीरेका व प्रिंस जायसवाल गोल्डेन थ्रैडस के निदेशक का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्त्रस्म का संचालन नवोदिता भट्टाचार्य व अर्पिता वार्ष्णेय ने किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजीव टंडन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमारए श्री प्रिन्स जयसवाल श्रीमती डॉ शर्मिला तिवारी व डॉ देवेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में भाजपा की जिला मंत्री अनपूर्णा श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, प्रीती श्रीवास्तव, निशा सिंह, पल्लवी वार्ष्णेय आदि गणमान्य उपस्थित थे ।