फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की नंबर प्लेट पर लिखा रखे थे पुलिस, 65 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो पहिया वाहनों की स्टाइलिस नंबर प्लेट और उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही कुछ और लिखा कर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत रविवार को पुलिस लाइन गेट से हुई। पुलिस लाइन गेट पर दोपहर में अचानक पहुंचे एसपी ट्रैफिक ने 65 पुलिसकर्मियों की बाइक के नंबर प्लेट पर पुलिस और पुलिस का लोगो देख चालान कराया। इसके अलावा नंबर प्लेट पर नाम या अन्य शब्द लिख कर चलने वालों और रजिस्ट्रेशन नंबर न लिखवाने के आरोप में 18 अन्य की बाइक का चालान किया गया। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यह अभियान जिले भर में 21 से 30 अगस्त तक चलेगा। इसके मद्देनजर कार्रवाई की शुरुआत सबसे पहले पुलिस लाइन गेट से पुलिस के खिलाफ ही की गई है। इस क्रम में रविवार को 83 लोगों का चालान किया गया है। जिले के लोगों से अपील है कि अपने वाहन के नंबर प्लेट पर पुलिस, प्रेस, अधिवक्ता, सेना या कोई अन्य शब्द न लिखवाएं। कार्रवाई के दौरान प्रतिसार निरीक्षक टीपी द्विवेदी और यातायात निरीक्षक जगत कनौजिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें