फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक में धांधली पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हृदय के तहत बनाए जा रहे हेरिटेज वॉक में धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मानक के विपरीत निर्माण की पूरी रिपोर्ट उन्होंने तलब की है। सफाई और पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर भी मंत्री ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिम्मेदारों को दो टूक चेतावनी दी। कहा कि व्यवस्था सुधारें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए हर वार्ड में कमेटी के गठन का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

शनिवार को रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब नगर विकास मंत्री ने स्वीकार किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में खामियां हैं। बताया कि उन्होंने खुद निरीक्षण कर हालात की जानकारी की है। चाहे हेरिटेज वॉक का मसला हो या फिर सफाई और पेयजल योजनाओं का। लापरवाही करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गई है कि जो दिक्कतें हैं, उनका तत्काल समाधान कराएं।
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रत्येक वार्ड में 7-11 सदस्यीय कमेटी बनेगी। यह कमेटी सफाई व्यवस्था की निगरानी के साथ ही नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करेगी। बताया कि प्रदेशभर में 25 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिन इलाकों/जिलों में जापानी इंसेफलाइटिस की शिकायत है, वहां 30 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। मंत्री ने शहर को साफ-सुथरा बनाने में जनभागीदारी की अपील की। बताया कि भू-माफियाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसका परीक्षण कराया जाएगा और उसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें