फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन से कट दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के सरबहद (उजरौटी) गांव निवासी महिला पारिवारिक विवाद से आजिज होकर किसान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद पड़ी। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घंटों इंतजार के भी पुलिस के न पहुंचने पर परिजन महिला की क्षत-विक्षत लाश लेकर घर चले गये। गांव निवासी महिला प्रभुदेई (70) पत्नी रामनाथ के परिवार में भोजन आदि बनाने को लेकर पखवारेभर से विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह वृद्धा की बहुओं से कहासुनी हुई। जिस बात से नाराज होकर वृद्धा बगल के गांव सिधाईं स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची। जहां वाराणसी से लखनऊ जा रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें