सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सिटी पब्लिक स्कूल एंड कालेज में आयोजित समर कैम्प में छात्रों ने गीत और नृत्य के अलावा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिविर में 70 छात्रों ने हिस्सा लिया। इलाहाबाद से आए कोरियोग्राफर सुजीत कुमार ने सुबह की पाली में छात्रों को लोकनृत्य, पंजाबी व कत्थक नृत्य की बारीकियों को बताया। शाम की पाली में बच्चों को आत्म सुरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। कैम्प में खुशी, प्रिया राज, समृद्वि, मौसम, शिवानी, जानवी, सृष्टि, प्रार्थन आदि ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कैम्प के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त, डान्स डायरेक्टर मिथिलेश ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।