फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवेल्स संचालक से एक लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हौसला बुलंद बदमाशों ने शुक्रवार को चौकाघाट, दोषीपुरा में प्रकाश ट्रेवेल्स के दफ्तर में घुसकर संचालक अनूप सिंह से एक लाख पांच हजार रुपये लूट ले गए। बाइक से पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने कार्यालय में घुसते ही अनूप सिंह से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। हाथापाई करते हुए बदमाश पैंट की जेब में रखे एक लाख पांच हजार रुपये लेकर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र के बसहीं स्थित तुलसी विहार कालोनी के रहने वाले अनूप सिंह जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा में ट्रेवेल्स का काम करते हैं। दोषीपुरा में प्रकाश ट्रेवेल्स नाम से उनका दफ्तर है। दोेपहर करीब एक बजे वह कार्यालय में अकेले बैठे थे। इसी दौरान दो युवक आए और मारपीट करने लगे। एक बदमाश दूसरे बदमाश से पिस्टल निकाल कर गोली मारने की बात कर रहा था। अचानक हुई इस वारदात से वह सहम गए। इसी दौरान बदमाश जेब में रखे एक लाख पांच रुपये निकाल कर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। सीओ चेतगंज राजकुमार यादव का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत की गई लेकिन घटना की पुष्टि नहीं की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें