मछलीशहर। क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर गुरूवार को तहसील परिसर में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी रमापति को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि किसान पूरे देश को अन्न पैदाकर खिलाता है। किन्तु उसकी स्थिति दयनीय है । वादे तो बहुत हुए लेकिन किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल पाया। उपज व्यापारियों को औने पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर है। आज किसान बैंकों एवं साहूकारों के कर्ज से दबा आत्महत्या के लिए मजबूर है। केंद्र व राज्यों की सरकार मात्र चुनावी वादे कर सब कुछ भूल चुकी है। जब तक किसानों की स्थिति नहीं सुधरेगी देश की उन्नति असंभव है । सभा में मृत किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त कर परिजनों को मुवाबजा देने की मांग की गयी। किसानों को खाद, सिचाई, बीज की उचित सुविधा देने के साथ उपज का उचित मूल्य देने के मांग की। इस अवसर पर सत्य नरायन पटेल, सुषमा सिंह, जगन्नाथ शास्त्री, जय लाल सरोज, सुबास चन्द्र पटेल, कृष्ण नरायन तिवारी, ऊदल यादव, रामकिसुन यादव,कल्पनाथ, भुलनराम,बसंतलाल ,राकेश,रविन्द्र मौर्य आदि मौजूद थे। अध्यक्षता राम नाथ पटेल व संचालन सुबास गौतम ने किया।