भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी में पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के 31 युवा उद्यमियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने तकनीकी व्याख्यान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट आयोजित किए। प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन, स्पॉन प्रबंधन, कटाई, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धित उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि ये कृषि-आधारित क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार और आय के अवसर प्रदान करते हैं, जिनमें कम निवेश लगता है।