फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : दस पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 31 नए मरीज मिले, एक आशा कार्यकर्ता भी शामिल

Sat, 04 Jul 2020 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

  • सीएमओ कार्यालय का संविदाकर्मी भी कोरोना संक्रमित
  • कुल 31 मरीजों में 16 रामपुर और 13 रामनगर के, पॉजिटिव केस की संख्या 591 हुई 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के रामपुर थाने में तैनात दस पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय का एक संविदा कर्मचारी और एक आशा कार्यकर्ता संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीजों में 18 प्रवासी, चार दंपती और दो सगी बहनें शामिल हैं। 

विज्ञापन


सर्वाधिक 16 मरीज रामपुर ब्लाक में मिले हैं जबकि रामनगर ब्लाक के 13 मरीज हैं। सभी को पूविवि में बने कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग भी कराई जा रही है। जिले में अब तक कुल 591 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से नौ की मौत हो चुकी है। 90 लोगों का इलाज चल रहा है।


रामपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।  शनिवार को आई रिपोर्ट में दस पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें आठ की तैनाती यूपी-112 के वाहनों पर है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पहले तीन सिपाहियों संक्रमित मिलने के बाद 24 घंटे के लिए थाने को सील किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोबारा थाने को सैनिटाइज कराया जाएगा। 25 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उधर, सीएमओ कार्यालय में संविदा पर तैनात कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। उसकी ड्यूटी गेट पर हर आने-जाने वालों का रिकार्ड रखने और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को ही कार्यालय में तैनात कोल्ड चेन हैंडलर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद कर्मचारियों का नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।  

रामपुर ब्लाक के सुरेरी गांव निवासी आशा कार्यकर्ता ने 30 जून को रामपुर सीएचसी पर सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आशा की ड्यूटी गांवों में जांच में लगाई गई थी। उसके संक्रमित होने के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं। 

फिफिऔना गांव में 23 जून को मुंबई से आए वृद्ध (78) और भोड़ा गांव के सिकरौर में मुंबई से ही विमान से 20 जून को आए दंपती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। सिधवन में एक युवक ट्रेन से 21 जून को मुंबई से आया था। सभी भदोही स्टेशन पर उतरे थे। रामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात यादव ने बताया कि सभी मरीजों को अस्पताल भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें