फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छह माह से राशन नहीं लेने वालों का निरस्त होगा कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने प्रवर्तन कार्यों और रिक्त दुकानों के कम निरीक्षण पर नाराजगी जताई। साथ ही आदेश दिया कि राशनकार्ड में आधार फीडिंग का काम दो दिन में पूरा कराएं। रायफल क्लब में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि ऐसे परिवार, जो लगातार छह माह से राशन नहीं ले रहे हैं उनकी जांच करते हुए अपात्र घोषित करें और कार्ड निरस्त करें। उनकी जगह पर पात्र परिवारों, विधवा, दिव्यांग परिवारों को कार्ड जारी करें। साथ ही नौ यूनिट या नौ यूनिट से अधिक राशनकार्डों की जांच करें। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल ने आयुष्मान कार्ड की राशन कार्ड से लिंक करने के कार्य कम होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें