रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और टू में लगेंगे 3000 पौधे
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन और टू को हरा-भरा बनाया जाएगा। पौधरोपण के साथ ही 3000 ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। मंगलवार को वन विभाग के औद्योगिक सभागार में बैठक हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। रेंजर रामनारायण जैसल और एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया।
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा की बीएचयू की तरह रामनगर औद्योगिक क्षेत्र को हरा भरा किया जाएगा। इस पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार का एसोसिएशन धन्यवाद करता है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनारायण जैसल ने कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में बजट मिलने के बाद पौधे और ट्री गार्ड लगाने की कवायद शुरू होगी। बैठक में वन दरोगा पवन कुमार सिंह, अशोक सुल्तानिया, पंकज बिजलानी, अजय राय, राकेश जायसवाल, वीरेंद्र यादव आदि रहे।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद