श्रावण की कृष्ण पक्ष एकादशी पर काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के बैनर तले 300 श्रद्धालु रविवार को काशी के द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक करेंगे। काशी खंडोक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि यात्रा सुबह 7:30 बजे केदारघाट स्थित श्री केदारेश्वर महादेव जलाभिषेक के साथ शुरू होगी। इसके बाद घृष्णेश्वर महादेव शिवाला घाट, वैद्यनाथ महादेव वैजनत्था, मल्लिकार्जुनेश्वर महादेव सिगरा टिला, रामेश्वर महादेव रामकुंड लक्सा, त्र्यंबकेश्वर महादेव हौजकटोरा, महामृत्युंजय मंदिर दारानगर, महाकालेश्वर महादेव दारानगर, ओंकारेश्वर महादेव छीत्तनपुरा, नागेश्वर महादेव पटनीटोला, भीमाशंकरेश्वर महादेव नेपाली खपड़ा, सोमनाथ महादेव मान मंदिर घाट, काशी विशेश्वर महादेव विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन करेंगे। यात्रा में काशी के अलावा आसपास के जिलों के श्रद्धालु भी शामिल होंगे।