फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 24वीं जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स के लिए आज ट्रायल देंगे 300 एथलीट

विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्टेडियमों में तैयारी शुरू कर दी है। 24वीं जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज में आठ और नौ अप्रैल को खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे से सिगरा स्टेडियम में होगा। इसमें करीब 300 खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में ट्रायल देंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी के एथलीट सिगरा और लालपुर स्टेडियम के अलावा चिरईगांव, चौबेपुर आदि खेल मैदानों में तैयारी कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर-20 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि ट्रायल में 26 अप्रैल 2006 से 27 अप्रैल 2010 के बीच जन्मतिथि वाले बालक-बालिका खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी को आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। अत्यधिक जानकारी-के लिए खिलाड़ी एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव (मंटू) से संपर्क कर सकते हैं।


एथलेटिक्स संघ के सचिव के अनुसार खिलाड़ी 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेेंगे। इसके अलावा 3000 मीटर स्टीपल चेज, 100 और 400 मीटर बाधा दौड़, लंबी और ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोलवाट, गोला फेंक, डिस्कश थ्रो, जेबलिन थ्रो, हैमर थ्रो, हेप्टाथलान, डेकाथलान और 5 किमी पैदल चाल में खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें