विश्व ओलंपिक दिवस पर सिगरा स्टेडियम में निकाली रैली में खिलाड़ियों के साथ मेयर अशोक तिवारी। अम
विश्व ओलंपिक दिवस पर मंगलवार सुबह सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जागरूकता रैली निकाली गई। जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से हुई रैली में 12 खेलों के 300 खिलाड़ी और खेल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। रैली को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वागत क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया। संचालन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मानद महासचिव डॉ. शम्स तबरेज (शंपू) धन्यवाद ज्ञापन गोपालजी सेठ ने किया। मौके पर विजय कुमार, नंदलाल जायसवाल, नीलू मिश्रा, विभव सिंह, रणवीर, दिलीप सैनी, पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे।