फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 30 हजारी दंगल अशोक अहरक ने मुरली मनोहर नैपुरा को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विराट दंगल रविवार को अटेसुआ चंदापुर स्थित पंचवटी धाम फौजी व्यायामशाला में आयोजित हुई। इसमें देश के कोने-कोने से पहलवानों ने भाग लिया। एक लाख रुपये का इनामी दंगल सनी (स्वामीनाथ) बनाम नीतीश (हरियाणा) के बीच बराबरी पर छूटा। अशोक (अहरक) ने मुरली मनोहर (नैपुरा) को हराकर 30 हजार का इनाम जीता। अमन (मुर्दहा) ने अंकित (दिल्ली) को पराजित कर 20 हजार रुपये का इनाम जीता। सतपाल (चंदौली) ने बलवान (दिल्ली) को हराया। विवेक (अहरक) बनाम विकास (बाजरंग नगर), लालजी (तेंदुई) बनाम जसवंत (स्वामी नाथ अखाड़ा), रोहित (स्वामीनाथ अखाड़ा) बनाम आकाश (अहरक) का मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में कुल 85 जोड़ी कुश्ती हुई। अशोक पहलवान, सुरेंद्र पहलवान, सहेंद्र पहलवान, मेवा लाहसलवां ने रेफरी की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि समाजसेवी सर्वेश सिंह सोनू ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचलन रामसेवक यादव मास्टर और लालजी यादव झगड़ू भइया ने किया। इस अवसर पर राम आसरे, यादव, दीपसक संजय पहलवान, मटरु यादव, मनोहर पहलवान, लालजी पहलवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें