रजत सिनर्जी फाउंडेशन ने गौरैया संरक्षण के लिए जिले के राम छाट पार शिल्प न्यास को मंगलवार को चिड़ियों के 30 डिजाइनर घरौंदे सौंपे। संस्था की अध्यक्ष भारती पाठक की बहु प्रगति पाठक ने यह पहल की। प्रगति ने बताया कि विलुप्त होती चिड़िया गौरैया के संरक्षण व उन्हें प्राकृतिक माहौल देने के लिए डिजाइनर लकड़ी का घर बतौर तोहफा बनारस के प्रतिष्ठित कला संग्रहालय को दिया है। इसी संग्रहालय के संस्थापक विश्वप्रसिद्ध मूर्तिकार मदन लाल गुप्ता चिड़िया के घरौंदों से एक अनूठी कलाकृति का निर्माण करेंगे। जो पूरे विश्व को गौरैया संरक्षण का संदेश देगा।