फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लखनऊ-बस्ती के 3 युवकों ने दोस्ती कर छीना था आईफोन और ब्रेसलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-बस्ती के 3 युवकों ने दोस्ती कर छीना था आईफोन और ब्रेसलेट
विज्ञापन


वाराणसी। कौआशाह मस्जिद, हड़हा के पास रहने वाले आर्यन सेठ से लखनऊ और बस्ती निवासी तीन युवकों ने मोबाइल पर दोस्ती की थी। इसके बाद तीनों बनारस आए और आर्यन के साथ घूमने निकले। फिर, रास्ते में उसे पीट कर उसका आईफोन और ब्रेसलेट छीन लिए थे। तीन युवकों को उनके मोबाइल नंबर की मदद से लखनऊ से गिरफ्तार कर यह खुलासा चौक थाने की पुलिस ने शनिवार को किया।

आरोपियों की पहचान बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाने के भरवलिया, सवदाहिया कला के आदर्श सिंह और लखनऊ के गाजीपुर थाना के कुर्वांचल नगर के वंश रस्तोगी व प्रताप नगर के साहिल के रूप में हुई है। तीनों के पास से आर्यन का आईफोन और ब्रेसलेट बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि आर्यन ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आर्यन के अनुसार गत 19 नवंबर को आयुष्मान नाम के एक लड़के ने उससे मोबाइल के माध्यम से दोस्ती की। 21 नवंबर की सुबह वह युवक कार लेकर आया और आर्यन से घूमने चलने के लिए कहा। कार में उस युवक के साथ दो अन्य युवक भी सवार थे। घूमने के दौरान तीनों ने आर्यन की पिटाई कर वीडियो बनाया। इसके बाद उसका आईफोन, अंगूठी और ब्रेसलेट छीन कर उसे भोजूबीर में कार से उतार दिए थे। इंक्पेक्टर चौक विमल कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के दरोगा प्रकाश सिंह चौहान और मनीष सिंह के साथ सर्विलांस की मदद से आरोपी युवकों के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद तीनों लखनऊ के बंधा रोड, सर्वोदय नगर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें