फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होली पर 3 घंटे अतिरिक्त जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर शहर की साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। वाराणसी नगर निगम और जलकल विभाग ने कार्ययोजना बना ली है। आम जनता को प्रतिदिन जितना पानी मिलता है, उतना ही मिलेगा, साथ ही अतिरिक्त आपूर्ति भी की जाएगी। इस व्यवस्था को संभालने के लिए सभी कर्मचारियों को जोनवार सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

होली के दिन पानी की सबसे अधिक खपत होती है। ऐसे में इस दिन पेयजल के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की गई है। सामान्य आपूर्ति के अलावा, दिन में 11 बजे से 2 बजे तक अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जलकल के सचिव विश्वनाथ ने बताया कि होली के दिन अगर शहरवासियों को किसी प्रकार की पेयजल या सीवर ओवरफ्लो की समस्या होती है, तो नगर निगम के शिकायत नंबर 1533 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें