फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, तीन डिग्री गिरा पारा

Tue, 18 Jun 2019 12:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सोमवार को वाराणसी में हल्की बूंदाबांदी हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से बढ़ते तापमान और उमस से कुछ दिन तक राहत मिलने वाली है। 20 जून तक हवा में नमी बने रहने के साथ ही बनारस और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी भी होगी। यही नहीं तापमान में भी कमी आएगी। सोमवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को आसमान में बादल छाए रहे और हवाओं में नमी महसूस की गई। वहीं रात करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

विज्ञापन


जून के पूरे महीने में तपन से लोग बेहाल हो गए हैं। सुबह से ही इतनी तेज धूप हो रही है कि बाहर निकलने में भी सोचना पड़ रहा है। इस बीच तापमान भी 40-41 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 46 के पार पहुंच गया था। हालांकि मानसून के यहां 29 जून तक पहुंचने की संभावना है लेकिन इसके पहले जिस तरह से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है, उससे मानसून के पहले की बारिश भी हो सकती है।

सोमवार शाम को तेज हवा चली तो लोगों ने राहत महसूस किया। रात करीब 10 बजे चांदपुर, मंडुवाडीह, रथयात्रा, कबीचौरा, लहुराबीर आदि जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस बीच सोमवार को मौसम में बदलाव का असर रहा कि रविवार के अधिकतम तापमान (44.2) में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई और पारा 41.5 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान (32.2 डिग्री सेल्सियस) भी कम होकर 29.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि आगामी 20 जून तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है और तापमान में भी कमी आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें