सकेवीटी किंग्स चेस एकेडमी की ओर से ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 14 अप्रैल को जगतगंज स्थित एक होटल के बैंक्वेट हॉल में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के करीब 270 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।आयोजन सचिव विनीत राज तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई है। इसमें वाराणसी के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, मथुरा के शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता स्विस पद्धति से 8 चक्रों में खेली जाएगी।