वाराणसी। दक्षिणाम्नाय शृंगेरी मठ की ओर से शृंगेरी शंकराचार्य मठ महमूरगंज में लोक कल्याण के संकल्प के साथ दक्षिण भारत से आए वैदिक विद्वानों के संयोजन में महारुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। प्रायश्चित संकल्प, श्रीरुद्र लिंग पर पंचामृत स्नान, रुद्र अभिषेक, क्रम अर्चन, महामंगला आरती, मंत्र पुष्पम, चतुर्वेद पारायण, नाम संकीर्तन, संगीत सेवा सहित विविध अनुष्ठान हुए। मठ स्थित हनुमान मंदिर में विशेष शृंगार और सुंदरकांड का पाठ हुआ। हैदराबाद से आए पं. गोपीकृष्ण शर्मा, पं. शशांक शर्मा के आचार्यत्व में 25 वैदिक विद्वानों ने अनुष्ठान करवाया। शृंगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद, चल्ला अभिनव, चल्ला सुब्रमण्यम शंकर, षडानन पाठक आदि शामिल रहे। संवाद