वाराणसी। बीएचयू में आरोहण बैंड की धुन के साथ कला संकाय के संस्कृति महोत्सव का समापन हुआ। शास्त्रीय और जनजातीय नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने नृत्य में भारतीय लोक परंपराओं की झलकियां दिखाईं। छात्रों ने कजरी में लोगों को खूब झुमाया, वहीं उनके मोनो एक्ट ने लोगों को भावुक कर दिया। माइम और नाटक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपने हावभाव और अभिनय से गंभीर सामाजिक संदेश भी दिए। कला संकाय के डीन प्रो. माया शंकर पांडेय और स्टूडेंट एडवाइजर डॉ. विनायक दुबे ने प्रतिभाशाली छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। ब्यूरो