फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मतगणना के बाद शहर के 267 नाले होंगे साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के मौसम में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के नालों के जाम होने के कारण पानी पास नहीं होता और सड़कों पर भरा रहता है। नालों की सफाई के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मतगणना खत्म होने के बाद 267 नालों की सफाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा में 78 बड़े और 189 छोटे नाले हैं। बड़े नालों की सफाई निगम का सामान्य विभाग कराता है। वहीं, छोटे नालों की सफाई निगम के स्वास्थ्य अनुभाग कराता है। जगह उपलब्ध कराने के बावजूद पशुपालक शहर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। डेयरी से निकलने वाले गोबर और निगम की ओर से लंबे समय तक सफाई न होने से शहर के ज्यादातर नाले जाम हैं। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि समय से साफ-सफाई हो जाने से नाले जाम नहीं होंगे और सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें