फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों में स्थानांतरित होंगे 262 आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 262 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाएगा। इन केंद्रों के बच्चों को भी हॉट एंड कुक्ड फूड परोसा जाएगा। यह केंद्र परिषदीय स्कूलों के 200 मीटर के दायरे में स्थित थे और गैर विभागीय भवन में चल रहे थे। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में महानिदेशक स्कूली शिक्षा व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय की ओर से इस संबंध में मंगलवार को संयुक्त आदेश जारी किया है। हॉट कुक्ड मील पोर्टल पर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की जा रही है। इसके तहत जो आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय विद्यालयों में स्थानांतरित किए जा रहे हैं उन्हें विद्यालय में अलग कक्षा कक्ष दिया जाएगा। इसमें बिजली की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें