डॉ. खान घर में अपनी डिस्पेंसरी चलाता था। वह झोलाछाप डॉक्टर था। विवाहिता सुनीता को कमर में दर्द था व सनोज के सिर में चोट थी। उसने दवा दी, जिससे दोनों की हालत खराब हो गई। सनोज नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ठीक होकर घर चला गया।
सुनीता का प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पति गणेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद झोला छाप डॉक्टर खान साहब उर्फ शमसेर खान फरार था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि इस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।