संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें दाखिले के लिए 5 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आचार्य प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ssvv.ac.in(Admission-Campus Admission Portal-2025-26-htts://ssvvadm.samarth.edu.in-New Registration) पर उपलब्ध है। आवेदक, आवेदन से पहले दिशा-निर्देशों को ठीक से पढ़ लें। जिन छात्रों को हॉस्टल चाहिए, वे छात्रावास का विकल्प अवश्य चयन कर लें। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पद्धति से पेमेंट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा करें। आचार्य प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने के बाद वरीयता क्रम (मेरिट लिस्ट) के माध्यम से प्रवेश पूरा किया जाएगा। पंजीकरण के लिए शुल्क दो सौ रुपये है। काउंसिलिंग की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।