बीएचयू के पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग में चार दशक के बाद इंटर्नशिप की प्रक्रिया पूरी हुई है। पत्रकारिता विषय से इतर 25 विद्यार्थियों ने विभाग में पूरे 15 दिन की इंटर्नशिप की। इनमें पत्रकारिता विभाग को छोड़कर कई संकायों और विभागों के छात्र-छात्राओं ने कम्युनिकेशन स्किल, सोशल मीडिया इस्तेमाल और अखबारों के कामों को सीखा। अखबारों और रेडियो के लिए समाचार पत्र लेखन, पढ़ना, जनसंपर्क और विज्ञापन लेखनी, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, न्यू मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों को जाना।
मंगलवार को इस इंटर्नशिप में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया। विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए सामाजिक मुद्दों को उठाने और उसके समाधान के लिए काम करने की बात कही। विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने कहा कि हर युवा को पत्रकार की भूमिका में नजर आना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका बढ़ गई है। इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर पत्रकारिता विभाग के सह आचार्य डॉ. बाला लखेंद्र ने आरंभ में इंटर्नशिप प्रोग्राम कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा रिपोर्ट प्रस्तुत की।