फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 सीटों के लिए 25 बालिकाओं ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
निवेदिता साई सेंटर में कुश्ती का ट्रायल देते खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
महमूरगंज के तुलसीपुर स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में प्रवेश के लिए ट्रायल बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। पहले दिन कुश्ती की 10 सीटों के लिए 25 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। अंडर-15 आयु वर्ग में 19 खिलाड़ियों और अंडर-17 आयुवर्ग में 6 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। निवेदिता में साई सेंटर की ओर से कुश्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां छात्रावास में रहकर बालिका खिलाड़ी कुश्ती का प्रशिक्षण लेती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रभा के अनुसार चयन ट्रायल 12 और 13 मार्च को होगा। पहले दिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें