फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: त्योहार में घर जाना होगा आसान, पूर्वांचल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी 25 त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Tue, 01 Oct 2024 02:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Indian Railway: पूर्वांचल वासियों को त्योहार में घर पहुंचना आसान होगा। रेलवे द्वारा 25 त्योहार स्पेशल ट्रेनें पूर्वांचल के स्टेशनों से होकर चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह आसान करेंगी। महानगरों से वाराणसी समेत पूर्वांचल के लिए 25 ट्रेनें चलेंगी। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ट्रेनों का शेड्यूल नवरात्र में जारी होगा।
विज्ञापन


अहमदाबाद, मुंबई, सूरत, वड़ोदरा, दिल्ली और दक्षिण भारत से त्योहार स्पेशल ट्रेनें कैंट होकर पूर्वांचल और बिहार जाएंगी। इस समय नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हैं, अधिकतर ट्रेनों में सीटें रिग्रेट हैं। ऐसे में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को काफी राहत देंगी।

रेल अधिकारियों ने बताया कि दशहरा से ही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। पूर्व से संचालित कुछ ट्रेनों के फेरे दिसंबर तक बढ़ा दिए हैं। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हैं परिचालन में
मुंबई से इस समय 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल चल रही है, जो छठ पूजा तक चलेगी। 01025 दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन संचालित है। 05070 पनवेल-छपरा स्पेशल ट्रेन, 01481 पुणे-दानापुर, 03426 पुणे-माल्दाटाउन, 01205 पुणे-दानापुर, 01481 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह आसान कर रही हैं। दिल्ली से आने वाली 04022 गरीबरथ एक्सप्रेस, 04060 जयनगर फेस्टिवल स्पेशल, 04080 दिल्ली-बनारस फेस्टिवल स्पेशल, 04498 आनंद विहार-बलिया स्पेशल अन्य ट्रेनें यात्रियों की राह आसान कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें